कौंधियारा में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

प्रयागराज गौरव।
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इंद्रनाथ मिश्र की अध्यक्षता में मनाई गयी। प्रमुख कौंधियारा ने दीन दयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी तरह सादगी से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किए जाने की सीख दी। ब्लॉक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रमुख कौंधियारा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बड़ी कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और इस बीच वह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के संपर्क में आए। ठीक यही से उनके जीवन ने एक सही दिशा पकड़ते हुए जनसंघ पार्टी की स्थापना कर डाली। उन्होंने कहा कि पंडित जी ने राजनीति का कभी दुरुपयोग नहीं किया, सदैव सादगी से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किए जाने को तरहीज दी। प्रमुख कौंधियारा ने कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना किए जाने का श्रेय भी उन्ही को जाता है। उक्त कार्यक्रम में भाजपा नेता लाल चंद्र शुक्ल, बबिता देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य, माताम्बर मिश्रा, अम्बिकेश तिवारी, शिवसूरत शुक्ल, हनुमान बिंद क्षेत्र पंचायत सदस्य, अब्दुल अलीम शास्त्री,अशोक पाल क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित कई लोग उपस्थित रहे।