LIVE TVउत्तर प्रदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व विधायक नीलम करवरिया के निधन पर शोक

प्रयागराज गौरव। क्षेत्र के राम का पूरा (पीड़ी)में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य अवधेश प्रसाद मिश्र के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व भाजपा विधायक मेजा श्रीमती नीलम करवरिया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि श्रीमती नीलम करवरिया एक भाजपा की मानी जानी एवं संघर्षशील नेता रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान किया और वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए 24 घंटे तैयार रहती थी। उनके निधन से पार्टी को जो छत हुई है उसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। इस मौके पर रमाशंकर पांडेय ,हरिशरण सिंह, राजेश मिश्रा, लालता प्रसाद मिश्रा, धर्मराज पांडेय ,जीवन लाल यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, संदीप केसरवानी,रमाकांत पांडेय,नागेश तिवारी,फूलचंद केसरवानी,अजय कुमार शुक्ला, कपिल देव त्रिपाठी,अमित प्रजापति,विमल मिश्र,अनुज मिश्र आदि कार्यकता मौजूद रहे।।

Prayagrajgaurav

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!