
प्रयागराज गौरव। रविवार को शिक्षक भवन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपद निर्वाचन की प्रक्रिया संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत शुक्ला जिला अध्यक्ष कौशांबी के देखरेख में प्रारंभ हुई। नामांकन पत्रों के आधार पर चुनाव अधिकारी ने परिणाम घोषित किया ।प्रत्येक पद पर एक-एक नामांकन हुआ। किसी पद पर मत विभाजन की स्थिति नहीं आई। इसलिए तुरंत ही निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया गया। निर्वाचन में अनुज कुमार पाण्डेय जिला अध्यक्ष तथा जगदीश प्रसाद जिला मंत्री निर्वाचित हुये।
गौरतलब है कि अनुज कुमार पाण्डेय इसके पूर्व 2017 से 2020 तक संगठन के जिला मंत्री तथा वर्तमान में संगठन के मंडल मंत्री थे ।उनके निर्वाचन से शिक्षक भवन में शिक्षकों में भारी जोश रहा ।जगदीश प्रसाद विगत कई वर्षों से संगठन के जिला मंत्री थे। इस बार पुन:जनपद के शिक्षकों ने जिला मंत्री पद पर उनके ऊपर विश्वास किया।
जिला कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार त्रिपाठी ,आय व्यय निरीक्षक पद पर उमाशंकर यादव ने निर्विरोध निर्वाचित हुए इसी प्रकार उपाध्यक्ष के पदों पर डॉ जयप्रकाश शर्मा ,सविता मिश्रा , एबादुर रहमान, गिरिजेश तिवारी, राम केशन, राजेश यादव, मरियम वसीम,बृजेंद्र नाथ राय, वेद प्रकाश भगत, इंद्रदेव पांडे ,आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, आनंद प्रताप सिंह ,उमेश दुबे तथा कौशलेश प्रसाद तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुये, संयुक्त मंत्री के पदों पर बृजेश कुमार यादव, योगेंद्र सिंह,श्वेता दुबे ,पीयूष कुमार सिंह, सतीश तिवारी ,चंदी राम, रवि सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह ,राजेंद्र यादव,संजय कुमार ,विनय कुमार सिंह , सुधीर कुमार मिश्रा, डॉ चंद्रमणि शुक्ला, कुंवर अनुपम निर्विरोध निर्वाचित हुये।
इसी के साथ जिला कार्यकारिणी के पदों पर नामवर पांडे , लक्ष्मीकांत शुक्ला,गिरजा शंकर पांडे,अशोक कुमार सिंह,गंगा प्रसाद पांडे , दिनेश चंद शुक्ला, सैयद ताहिर हुसैन, उमेश प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, जीत लाल सरोज ,मनोज कुमार दुबे, देवेंद्र वर्मा ,चंदा देवी , रमेश चंद तिवारी , शरद यादव ,अभिषेक मिश्रा, देवेश मौर्या तथा विकास केसरी निर्वाचित हुए।
रविवार को निर्वाचन को लेकर सुबह 10:00 बजे से ही शिक्षक भवन साउथ मलाका में शिक्षकों की भारी गहमा गहमी रही। शिक्षकों ने सर्वसम्मति से अपनी जनपदीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया ,सर्वसम्मत निर्वाचन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी को बधाई दी। उनके अतिरिक्त संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ,पूर्व प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी डा सुयोग पांडे, कौशांबी जनपद के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी, प्रयागराज के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राम प्रकाश पांडे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी उक्त निर्वाचन के तुरंत बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और निवर्तमान एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कौशांबी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी को प्रयागराज मंडल का मंडली मंत्री मनोनीत किया।