LIVE TVप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जनकल्याणकारी योजना को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचां रही विकसित भारत संकल्प यात्रा

प्रयागराज गौरव।शुक्रवार को ग्रामसभा उमरी कांटी कौंधियारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम ग्राम प्रधान अंशु देवी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।एकडीओ पंचायत प्रेम चन्द्र सिंह,सहायक अभियंता,ग्रामविकास अधिकारी,पशुपालन विभाग के डाक्टर,स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर,कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ अजय कुमार,डॉ जी पी एम सिंह सहित राजस्व,बालविकास पुष्टाहार,सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित होकर शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जनमानस को विस्तृत जानकारी दी।संकल्प यात्रा में भाजपा जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान,रवीन्द्र त्रिपाठी,ललित मिश्र,राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी,चांदिका प्रसाद,अखिलेश,इन्द्र आसरे, आशीष,विरजाशंकर सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित रहे।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का संचालन महेश चन्द्र शुक्ल शिक्षक तथा आये हुए अतिथियों का आभार धन्यवाद ज्ञापन प्रधान प्रतिनिधि विरजाशंकर ने किया।

Prayagrajgaurav

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!